2019 में चलेगी 'बाहुबली' की आंधी, 300 करोड़ की धमाकेदार एक्शन फिल्म, इसके आगे सब फेल!
हाल ही में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है। इसी बीच बाहुबली स्टार प्रभास की बड़ी फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हम बात कर रहे हैं प्रभास की आने वाली फिल्म साहो की। फिलहाल तो साहो की शूटिंग चल रही है लेकिन शूटिंग के दौरान ही ये फिल्म जमकर चर्चाएं बटोर रही है। जिसकी वजह है इस फिल्म का धमाकेदार एक्शन सीन। पिछले दिनों खबर आई थी कि साहो के एक्शन सीन को में सैंकड़ों गाड़ी-ट्रक उड़ाए गए हैं। वहीं इस बार इसके एक्शन सीन को लेकर ऐसी खबर आई है कि आप भी जानकर चौंक जाएंगे।
[पहली फिल्म में सलमान को मिली इतनी कम फीस, अक्षय का तो और बुरा हाल, Shocking!]
बिग बजट फिल्म साहो का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है। हाल ही में सामने आया है कि साहो का एक फाइट सीन 100 दिनों की तैयारी के बाद शूट हो पाया है। टीम के 80 कैमरामैन और हॉलीवुड के एक्शन कोरियोग्राफर केनी बेट्स की एक्शन टीम के 120 लोगों ने मिलकर 8 दिन तक टेस्ट शूट किया। साहो का फाइट सीन अबुधाबी में शूट किया गया। प्रभास और अन्य एक्टर्स के साथ मिलकर 20 दिन तक फाइट सीन की शूटिंग हुई।

प्रभास की 'साहो' में एक्शन सीक्वेंस को रियलिस्टिक टच देने के लिए 37 कार और 5 ट्रक का इस्तेमाल किया गया। फिल्म का पूरा बजट 300 करोड़ है। इस फील्म का फाइट सीन 90 करोड़ रुपए के खर्च पर शूट हुआ है। ये देश की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी। फिल्म के लिए प्रभास ने पूरे 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।बाहुबली के बाद ये प्रभास की पहली फिल्म है, इसमें वह एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। बहरहाल, इतने तगड़े एक्शन सीन के बाद अब जाने फिल्म के बारे में दिलचस्प बातें और जानें इस फिल्म में क्या-क्या होगा खास-


Click it and Unblock the Notifications