आमिर खान की 1000 करोड़ी 'महाभारत'- इस सुपरस्टार की होगी धमाकेदार एंट्री!
आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत एक बार फिर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ने इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने के लिए बाहुबली स्टार प्रभास को अप्रोच किया है। आमिर की इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ का है और यह तीन पार्ट्स में बनाई जाएगी। खबर है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।
100 करोड़ का कलेक्शन- लेकिन हिट नहीं हुई अक्षय कुमार की गोल्ड
कोई शक नहीं कि यदि आमिर खान की इस फिल्म प्रभास जुड़ जाते हैं तो फिल्म को फायदा ही होगा। बाहुबली सीरिज से प्रभास दुनियाभर में मशहूर हो चुके हैं। काफी उम्मीद है कि प्रभाष इस बिग बजट फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

बता दें, महाभारत एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसके अंतर्गत 3 से 5 फिल्में बनाई जाएंगी। आमिर खान ने इसके लिए 10-15 साल का वक्त रखा है। हर फिल्म अलग अलग निर्देशकों द्वारा बनाया जाएगा। जबकि आमिर पांचों भाग से जुड़े रहेंगे।
साफ है कि यदि यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ती है तो यह भारतीय सिनेमा का सबसे मंहगा प्रोजेक्ट होगा। फिल्म लगभग 1000 करोड़ के बजट पर तैयार होगी। अफवाह है कि फिल्म को मुकेश अंबानी प्रोड्यूस करेंगे।
फिलहाल इस फिल्म के स्टारकास्ट पर काम नहीं हुआ है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक आर्टिस्ट ने इन किरदारों का लुक तैयार कर दिया है। और इन तस्वीरोें के लिहाज़ से ये स्टारकास्ट परफेक्ट लग रही है -


Click it and Unblock the Notifications