SHOCK : पीछे रह गए बाहुबली..जस्टिन बीबर ने एक दिन में दी मात
बीबर के इस के लिए लोगों का ये पागलपन और करोड़ों का खर्च इस बाद का सबूत है कि बीबर बाहुबली पर भी भारी पड़ रहे हैं।
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भारत पहुंच चुके हैं और शुरू हो गया है उनके फैंस का पागलपन। जिसके चलते जस्टिन बीबर ने बाहुबली को भी मात दे दी है। बीबर के आने से पहले तक लोगों के सिर पर बाहुबली फीवर चढ़ा हुआ था लेकिन अब ये फीवर जस्टिन के शो के लिए है। जस्टिन बीबर शाम को करीब आठ बजे परफॉर्म करने वाले हैं।
[बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस पर 12वां दिन....अभी तक कुछ नहीं बदला!]
बीबर महालक्ष्मी रेस कोर्स 4 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगें और अपने चॉपर से सीधा डीए पाटिल स्टेडियम में जाएंगे जहां कॉन्सर्ट होना है। जिसके लिए लोग पागलों की तरह इतनी मंहगी टिकट्स खरीद रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि टिकट्स इतने महंगे हैं कि लोग ये टिकट्स ईएमआई पर खरीद रहे हैं।

वहीं टिकट्स महंगे क्यों न हों, बीबर के इस कॉन्सर्ट के लिए खर्च भी तो करोड़ों किए गए हैं। बीबर के इस के लिए लोगों का ये पागलपन और करोड़ों का खर्च इस बाद का सबूत है कि बीबर बाहुबली पर भी भारी पड़ रहे हैं। आगे जानें कैसे बीबर के शो मे बाहुबली को पछाड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications