बाहुबली के प्रभास ने ये क्या किया, पहचानना हुआ मुश्किल, ऐसा लुक पहले नहीं दिखा
टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक तहलका मचाने वाले बाहुबली स्टार प्रभास इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली एक नई फिल्म 'रामा रावणा राज्यम' (RRR) पर काम कर रहे हैं। इस दौरान बाहुबली के सभी स्टार्स फिल्म के महूर्त पर पहुंचे.. बस यहीं प्रभास को मीडिया ने कुछ ऐसा देखा कि वे सुर्खियों में आ गए। प्रभास को देखते ही सब हैरान रह गए.. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गईं।
[होश उड़ा देगी अक्षय कुमार की 2.0, रिलीज से पहले कहानी वायरल, एकदम जबरदस्त]
दरअसल, प्रभास ने हाल ही में काफी वजन बढ़ा लिया है। इस लुक में प्रभास बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं, ऐसे कि उन्हें एक नजर में पहचानना भी मुश्किल है। बताया जा रहा है कि ये वेट गेन उनकी आने वाली फिल्म के लिए है। फिलहाल तो वे साहो की शूटिंग लगभग पूरी कर चुके हैं। 'साहो' के बाद प्रभास डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार की फिल्म करेंगे इसलिए वो उसके लुक की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का टाइटल अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है । इस फिल्म में प्रभास एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ नजर आ सकते हैं।

बहरहाल, बाहुबली की सफलता को देखते हुए हर कोई उनकी आने वाली फिल्में देखने के लिए बेताब है। प्रभास को बॉलीवुड से कई बड़े ऑफर मिले है लेकिन प्रभास ने अभी तक किसी को हां नहीं कहा है। यहां तक कि करण जौहर तो एक बार रिजेक्ट होने के बाद प्रभास के पास दूसरा ऑफर भी लेकर पहुंच चुके हैं। बहरहाल, अपने फेवरेट स्टार के जन्मदिन पर आगे जानें उनसे जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications