बाहुबली का Action धमाका, ऊंची बिल्डिंग से खतरनाक छलांग, ये Video देखकर चौंक जाएंगे
हाल ही में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं हैं। वहीं इसी बीच बाहुबली स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म साहो जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। जिसकी वजह है फिल्म का एक जबरदस्त एक्शन सीन, जो सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रहा है। ये एक्शन सीन फिल्म के दमदार विलेन ने शेयर किया है। इस सीन को देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल काम नहीं है कि फिल्म कितनी बड़ी हिट साबित होने वाली है। वहीं इस सीन ने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।
[2.0 Trailer: अक्षय कुमार का सबसे बड़ा ऐलान, अगले महीने होगा तगड़ा Dhamaka, तारीख लिख लीजिए]
दरअसल, कल प्रभास की फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने सोशल एकाउंट पर साहो के एक एक्शन सीन की छोटी सी क्लिप शेयर की। इस वीडियो में चेस सीक्वेंस दिखाया गया है, जिसमें वे कई मील ऊंची बिल्डिंग से डाइव मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'इट्स शो टाइम'.. इससे पहले हाल ही में प्रभास के जन्मदिन यानी 23 अक्टूबर को फिल्म 'साहो' के मेकर्स ने फिल्म का एक टीज़र रिलीज़ किया था। इस टीजर को देखकर लोग इतने दीवाने हो गए थे कि इसे दिन में 10 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल गए थे।

फिल्म के निर्माताओं ने 'शेड्स ऑफ साहो' एक विशेष वीडियो सीरिज तैयार की है.. जिसका पहला भाग आज रिलीज किया गया है। कह सकते हैं कि यह वीडिया खास फैंस के लिए बनाया गया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। बहरहाल, आगे जानें साहो से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-
यहां देखें वीडियो-
View this post on InstagramA post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on


Click it and Unblock the Notifications