Shocking..बाहुबली 2 का कंफर्म टिकट चाहिए..पहले ये शर्त माननी होगी...वरना...
बाहुबली 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का टिकट खरीदने वालों को बाहुबली 2 के वीकेंड का टिकट दिया जाएगा।
बाहुबली 2 की ग्रैंड रिलीज की प्लानिंग इससे बेहतर नहीं हो सकती है। कई तरह के रिकॅार्ड कायम करने के बाद बाहुबली 2 की इससे अच्छी खबर कोई और ही नहीं सकती है।
बाहुबली का दूसरा पार्ट बाहुबली: द कन्क्लूजन 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।लेकिन उससे पहले फिल्म के मेकर्स और धर्मा प्रोडक्शन ने यह निर्णय लिया है कि बाहुबली के पहले पार्ट बाहुबली: द बिगनिंग को 7 अप्रैल को एक बार फिर रिलीज किया जाएगा।
इससे हम सभी वाकिफ हैं कि बाहुबली के पहले पार्ट से ही बाहुबली 2 की आगे की कहानी बढ़ती है। ऐसे में मेकर्स एक बार दर्शकों को बाहुबली के पहले हिस्से के जरिए बाहुबली की दुनिया की याद दिलवाना चाहते हैं।

फिल्म के नए पोस्टर पर लिखा है कि इस फिल्म का टिकट खरीदने वालों को बाहुबली 2 के वीकेंड का टिकट दिया जाएगा। फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को सिनेमाहॉल तक खींचने का एक अच्छा तरीका निकाला है।
गौरतलब है कि बाहुबली का पहला पार्ट 10 जुलाई 2015 को रिलीज किया गया था। कहीं ना कहीं इस तरह की प्लानिंंग बाहुबली 2 के प्रमोशन का सबसे कारगार तरीका भी है।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस बार बाहुबली 2 के दूसरे पार्ट को देखने के बाद आप चाह कर भी उसकी तुलना बाहुबली के पहले पार्ट से नहीं कर पायेंगे। आखिर कैसे..यहां देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications