BOX OFFICE: पहले वीकेंड ना के बराबर कमाई.. 'बाहुबली 2' प्रमोशन FAIL
बाहुबली थियेटर्स में फिर से रिलीज की गई, लेकिन फिल्म दर्शकों को थियेटर्स तक खींचने में असफल रही।
बाहुबली 2 के प्रमोशन के तहत फिल्म के निर्माता ने फिल्म के पहले पार्ट यानि की बाहुबली- द बिगिनिंग को रिलीज की थी। यह फिल्म देशभर में 1000 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी। लेकिन बता दें, दर्शकों में फिल्म को लेकर कुछ खास क्रेज नहीं दिखा।
फिल्म ने पहले वीकेंड पर 2 करो़ड़ की कमाई की है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि लोगों ने 2 सालों में इस फिल्म को इतनी बार देख लिया है कि अब उन्हें सिर्फ और सिर्फ बाहुबली 2 ही देखनी है।

खैर, बॉक्स ऑफिस की बात करें तो बाहुबली ने तो थोड़ा निराश किया है। लेकिन बाहुबली 2 से 600 करोड़ तक की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही आने वाले 3 महीनों में कई फिल्में ऐसी आने वाली हैं जो कम बजट की हैं। लिहाजा, उनसे यदि 100 करोड़ की उम्मीद ना भी करें तो भी उम्मीद है कि फिल्म प्रॉफिट जमकर कमाएगी।
यहां जानें आने वाली 3 महीनों में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications