एक और 'बाहुबली' तैयार, 2018 का सबसे बड़ा Dhamaka, जबरदस्त ट्विस्ट के साथ!
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बाहुबली सुर्खियों में है। इस फिल्म का प्रीक्वल बनने जा रहा है। हाल ही में इस प्रीक्वल की कास्ट भी फाइनल कर ली गई है। बाहुबली की ये प्रीक्वल डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगा और ये डिजिटल प्लैटफॉर्म होगा नेटफ्लिक्स। वहीं इस प्रिक्वल में एक दिलचस्प ट्विस्ट है, जो दर्शकों के लिए वाकई हैरान कर देने वाला होगा।
[300 करोड़ गए पानी में, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फ्लॉप, रिव्यू लेने पहुंचे और हुआ ऐसा हाल]
बाहुबली की प्रीक्वल सीरीज में रिलीज किया जाएगा और इस ट्विस्ट ये है कि इसमें बाहुबली के बजाए शिवगामी देवी की कहानी दिखाई जाएगी। ये सीरीज माहिष्मती साम्राज्य की महारानी शिवागामी के जीवन पर आधारित होगा। बॉलीवुड में लव सोनिया जैसी स्ट्रान्ग फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर 'शिवागामी' का किरदार निभाएंगी। स्कंददासके किरदार में राहुल बोस, अतुल कुलकर्णी, वक़ार शेख, जमील खान, सिद्धार्थ अरोड़ा और अनूप सोनी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

मेकर्स की मानें तो ये कहानी फिल्म की कहानी से 50 साल पीछे की होगी। ये सीरीज फैन्स को फील्म के किरदारों के पास्ट में ले जाएगी। जिसमें और भी नए किरदार जुड़ेंगे। बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर ऐसा आइडिया काफी दिलचस्प मालूम होता है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये सीरीज बाहुबली जैसी सुपर-डुपर हिट हो पाएगी? क्या बाहुबली की तरह एंटरटेमेंट इंडस्ट्री के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ पाएगी। तो चलिए इसी बात पर हम आपको बताते हैं बाहुबली: द कनक्लूजन ने बनाए कितनी ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications