..................... Baahubali fans troll bollywood khans Call Prabhas 1000 crore hero - Hindi Filmibeat

"प्रिय आमिर - शाहरूख - सलमान, अलविदा...अब हमारे पास 1000 करोड़ का बाहुबली है!"

बाहुबली ने अपना धमाका कर दिया है। एक तरफ जहां फिल्म ने 100 करोड़ की ओपनिंग कर ली है वहीं बाहुबली फैन्स इस बात का जश्न बॉलीवुड के तीनों खान का मज़ाक उड़ा कर कर रहे हैं।

बाहुबली बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की सुनामी ला चुकी है और बाहुबली फैन्स अब शांत बैठने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। फिल्म की सफलता से वो इतने ज़्यादा एक्साइटेड हैं कि ट्विटर पर बाहुबली की जगह खान्स ट्रेंड कर रहे हैं।

लेकिन बाहुबली की जगह, शाहरूख - आमिर - सलमान को याद करने का कारण है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। दरअसल, बाहुबली फैन्स का मानना है कि एक तेलुगू हीरो, बॉलीवुड के तीनों खान को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस का 1000 करोड़ किंग बन चुका है।

baahubali-prabhas-1000-crore

दरअसल, जिस हिसाब से बाहुबली की ओपनिंग हुई है, ये तय माना जा रहा है कि फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी औऱ फैन्स इस बात का जश्न मना रहे हैं शाहरूख - आमिर - सलमान को ट्रोल करके।

कुछ फैन्स तो यहां तक कह दिया है कि अब बॉलीवुड को भी खान नहीं, प्रभास की ज़रूरत है। जहां, बॉलीवुड के पास 100, 200 और 300 करोड़ क्लब के हीरो हैं, वहीं अब तेलुगू सिनेमा के पास 1000 करोड का हीरो है।

लेकिन अब आपको बताते हैं, बाहुबली स्टार प्रभास की कमाई। प्रभास की सारी फिल्मों की कुल कमाई देखी जाए तो उन्होंने अब तक बॉक्स ऑफिस को 875 करोड़ की कमाई कर के दी है, लेकिन दिलचस्प बात कुछ और है।

दरअसल, इन 875 करोड़ में से 500 करोड़ केवल बाहुबली के नाम है। बाहुबली प्रभास की 18वीं फिल्म है और इसके पहले उनकी किसी फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ है। उनकी आज तक की सबसे बड़ी फिल्म का नाम है मिर्ची जिसने बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ की कमाई की थी।

और अब जान लीजिए बॉलीवुड के टॉप 10 अभिनेताओं की केवल आखिरी तीन फिल्मों की कमाई -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X