बाहुबली डायरेक्टर राजामौली को श्रीदेवी पर बयान देने का पछतावा..मानी गलती
बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कहा है कि उन्हें श्रीदेवी की सैलेरी के बारे में पबल्किली बात नहीं करनी चाहिए थी।
दुनिया भर में बाहुबली 2 को खूब पसंद किया। लोगों पर इसका बुखार कुछ ऐसा चढ़ा कि आज तक कायम है। फिल्म के एक एक किरदार की खूब तारीफ हुई। सभी जानते हैं कि बाहुबली में राम्या कृष्णन का किरदार श्रीदेवी को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।
[B'DaySpcl..अपनी ही शादी में बेहोश हो गईं एक्ट्रेस..दूल्हे को आए चक्कर !]
श्रीदेवी के बारे में कहा गया था कि उन्होने इस रोल के लिए 8 करोड़ की डिमांड की थी और साथ होटल का एक पूरा छत भी।इस पर श्रीदेवी ने हाल में एक बयान में कहा था कि "मुझे नहीं पता कि प्रोड्यूसर ने राजामौली को ये कहा कि मैंने ये डिमांड की है या कोई कन्फ्यूजन हुई है। मुझे लगता है कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऐसी बात करना सही नहीं है।"

साथ ही श्रीदेवी ने ये भी कहा था कि "उन्होंने राजामौली की काफी तारीफ सुनी थी कि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि वो एक शानदार तकनीशियन हैं लेकिन इस पूरे मामले से वो काफी दुखी हुईं। इस पर अब राजामौली ने अपना बयान दिया है।
श्रीदेवी के इस बयान के बात राजमौली ने शर्मिंदगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर श्रीदेवी की कास्टिंग पर बड़ी मांगो को लेकर उठे सवाल पर नहीं बोलना चाहिए था। राजमौली ने कहा कि उनसे गलती हुई और वह इसके लिए शर्मिंदा हैं।


Click it and Unblock the Notifications