बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली परिवार सहित कोरोना पॉज़िटिव
बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉज़िटिव है। राजामौली ने देर रात ट्वीट कर ये जानकारी दी। हालांकि सभी में कोरोना के लक्षण ना के बराबर हैं इसलिए पूरे परिवार को होम क्वारंटीन में रखा गया है। बॉलीवुड और दक्षिण सिनेमा लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
राजामौली ने ट्वीट कर लिखा - मुझे और मेरे परिवार को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था और हल्का सर्दी ज़ुखाम था। हमें ये मौसमी लगा लेकिन हमने फिर भी जांच करवाई और हम सबमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए। हम सब कोरोना पॉज़िटिव थे।

राजामौली ने ट्वीट कर बताया कि चूंकि उनके और उनके परिवार के अंदर ज़्यादा लक्षण नहीं है इसलिए उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। हालांकि वो डॉक्टर की सारी सलाह मान रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा लिखा कि सबका दिल जीत लिया। एस एस राजामौली ने अपने ट्वीट में लिखा कि वो और उनका परिवार अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और स्वस्थ होने का इंतज़ार कर रहे हैं। जिससे कि वो कोरोना वॉरियर बन अपना प्लाज़्मा डोनेट कर सकें और उन लोगों को जीवनदान दे सकें जो इस वायरस से जूझ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
