500 करोड़ी बाहुबली के बाद एक और Dhamaka, आ रही है एक और फिल्म, शुरू हो गई शूटिंग
भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली बनाने के बाद अब इस फिल्म के मास्टरमाइंड एक और तगड़ा धमाका करने जा रहे हैं। हाल ही में खबरें आ रही हैं कि बाहुबली के निर्देशक एक और बड़ी फिल्म बनाने की प्लनिंग कर रहे हैं। और तो और एक बार फिर से दो स्टार की ब्लॉकबस्टर जोड़ी तैयार कर रहे हैं। इससे पहले खबरें आ रही थी कि राजामौली बाहुबली 3 पर काम करेंगे लेकिन उन्होंने बाहुबली का कोई और सीक्वल बनाने से मना कर दिया था। वहीं अब वे एक बार फिर बाहुबली के टक्कर की फिल्म लाने जा रहे हैं।
[एक्ट्रेस ने सलमान को किया Reject, इस सुपरस्टार के साथ बनी ब्लॉकबस्टर जोड़ी, एकदम शानदार]
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम होगा 'रामा रावणा राज्यम' (RRR) और तो और ये फिल्म बाहुबली से भी ज्यादा बड़े बजट में तैयार की जा रही है। इस फिल्म को 300 करोड़ के तगड़े बजट पर बनाया जा रहा है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। आरआरआर को राजमौली, रामचरण और रामाराव जूनियर के हिसाब से भी देखा जा रहा है। ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगा और कहानी 1920 के दौरान की होगी।

हाल ही में इस फिल्म का हैदरबाद में शूटिंग शुरू की गई। इस दौरान बाहुबली स्टार प्रभास और राणा दग्गुबाती भी नजर आए। इसके बाद खबरें आईं कि RRR में प्रभास भी हो सकते हैं। हालांकि ये खबरें महज अफवाह निकलीं। अफवाहें हो भी क्यों न लोग राजामौली और प्रभास की ब्लॉकबस्टर जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं। इस जोड़ी ने बाहुबली और बाहुबली 2 के तौर पर इंडस्ट्री में दो-दो सबसे बड़ी फिल्में दी हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको बताते हैं बाहुबली सीरीज की दूसरी और सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कायम किए कौन-कौन से रिकॉर्ड-


Click it and Unblock the Notifications