OnPoint: बाहुबली 2 का लीड रोल केवल एक ही हीरो के लिए लिखा गया था!
बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब फिल्म के बारे में एसएस राजामौली ने सबसे बड़ी अफवाह को दरकिनार कर दिया है। और सारी की सारी उड़ती खबरों पर पानी फिर गया।
कई दिनों से बाहुबली 2 की कास्टिंग को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं। अब हुआ यूं कि बाहुबली के किरदारों को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम सामने आया। कभी ऋतिक रोशन को बाहुबली बनाया गया तो कभी जॉन अब्राहम को भल्लालदेव।
बहरहाल, अब एसएस राजामौली ने इन सब अफवाहों पर ताला लगाते हुए कहा कि ये रोल केवल प्रभास के लिए ही लिखा गया था। पहले मैं और प्रभास एक फिल्म पर काम कर रहे थे, 10 साल पहले और तब से ये प्लान था।

इतना ही नहीं, राजामौली ने बताया कि उन्होंने प्रभास से 1.5 साल का वक्त मांगा था लेकिन प्रभास ने हंसते हुए कहा था कि ये फिल्म इतनी जल्दी नहीं बनेगी। और यही कारण था कि उन्होंने 3 और साल फिल्म के लिए खाली रखे।
बाहुबली ने ताबड़तोड़ सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। इतना ही नहीं, बाहुबली हिंदी ने भी दनादन कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो ऋतिक को फिल्म ऑफर हुई थी पर उन्होंने रिजेक्ट कर दी।
वैसे बहुत बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने अच्छे से अच्छे प्रोजेक्ट को ना कर दिया -


Click it and Unblock the Notifications