बाहुबली और बाहुबली 2 भारत के सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज- जानें रिलीज डेट

देशभर के कई शहरों में सिनेमाघर खुल चुके हैं, लेकिन फिल्मों की शूटिंग रूकी होने की वजह से कोई नई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। नई फिल्में ना होने की वजह से टिकट खिड़की पर दर्शकों की कमी साफ दिख रही है। ऐसे में एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म सीरिज बाहुबली और बाहुबली 2 को भारत के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है।

थियेटर मालिकों को उम्मीद है कि ये फिल्में दर्शकों को बड़े स्क्रीन तक खींचने में सफल रहेगी। सीरिज की पहली फिल्म बाहुबली इस शुक्रवार यानि की 6 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि बाहुबली 2 को अगले शुक्रवार यानि की 13 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

Baahubali

बाहुबली एक ऐसी फिल्म है, जिसने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, बल्कि एक इतिहास बना दिया। इसने पूरे भारत के दर्शकों को एक दूसरे से जोड़ दिया। इस फिल्म सीरिज की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। बाहुबली ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड बना लिये थे।

फिल्म वर्ल्डवाइड 650 करोड़ की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बनी थी। वहीं पहली गैर-हिन्दी फिल्म डबिंग के बाद 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसके साथ ही तेलुगू फिल्म के इतिहास में भी बाहुबली सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म में प्रभास, राणा डग्गुपति, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रम्या कृष्णन और सत्यराज ने मुख्य किरदार निभाया था।

यह पहली तेलुगु फिल्म थी, जिसे 100 करोड़ से ऊपर के बजट पर बनाया गया था। पहली फिल्म 180 करोड़ की थी.. जबकि सीक्वल लगभग 250 करोड़ की। दोनों फिल्में मिलाकर बाहुबली फ्रैंचाइजी 430 करोड़ की फिल्म है। यह भारत में सबसे मंहगी फ्रैंचाइजी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X