2018 का पहला TRAILER इतना धमाकेदार है....अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर FINAL है
2017 का सबसे बड़ा और अहम सवाल एक ही था। बॉलीवुड बाहुबली जैसी फिल्में क्यों नहीं बना सकता? ये तेलुगु फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि इसकी हिंदी डबिंग तक ने 500 करोड़ की कमाई की थी।
और अब शायद, 2018 में भी काफी हद तक ये सवाल दर्शकों को सताए कि बॉलीवुड साउथ जैसी फिल्में क्यों नहीं बना पाता। दरअसल, बाहुबली एक्टर अनुष्का शेट्टी की अगली फिल्म भागमती का ट्रेलर कल रात रिलीज़ हुआ है।

और ये ट्रेलर के नाम पर तबाही है। हालांकि ट्रेलर तेलुगु में है फिर भी आपको सब कुछ समझ भी आएगा और पसंद भी। अनुष्का एक आईएएस ऑफिसर के रोल में है जिन्हें एक गांव के लड़के से प्यार हो जाता है।
शादी के बाद कुछ अजीब सी घटनाएं होती हैं और अनुष्का को एक वीरान हवेली में बंद दिखाया गया है। बस दिक्कत ये है कि इस हवेली में भागमती की आत्मा है जो अनुष्का में आ जाती है।
फिर इसके बाद की सारी घटनाएं आपने हर फिल्म में देखी होंगी। लेकिन यहां अंतर पड़ता है अनुष्का शेट्टी से। उनका अभिनय, हावभाव सब लाजवाब है।
फिल्म 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। यानि कि तय बात है कि अक्षय कुमार की पैडमैन को साउथ में तो कड़ी टक्कर मिलना ही है। अब अनुष्का की बात हो और उनकी तस्वीरों के बिना हो, ऐसा कैसे चलेगा


Click it and Unblock the Notifications
