आखिरकार 'कटप्पा' को मांगनी पड़ी 9 साल पुराने विवाद के लिए माफी
बाहुबली के कटप्पा यानी सत्यराज ने अपने 9 साल पुराने कावेरी बयान के लिए माफी मांग ली है। जानिए क्या कहा उन्होंने।
आखिरकार कर्नाटक में बाहुबली का विवाद अब थमता नजर आ रहा है। दरअसल इस पुराने विवाद में अब सत्यराज यानी कि कटप्पा ने अपने 9 साल पुराने कावरे विवाद पर दिए बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पछतावा है कि 9 साल पहले उन्होंने ये बयान दिया था।
[सुपरस्टार हैं तो क्या.. इस बात के लिए, सलमान खान ने सीधे कह दिया.. NO]
चेन्नई में उन्होंने कहा कि 'मैं कन्नड़ों के खिलाफ नहीं हूं। मैं माफी मांगना चाहता हूं अगर मेरे शब्दों से किसी को चोट पहुंची तो। मैं 'बाहुबली' में एक छोटा किरदार हूं और मेरी वजह से पूरी फिल्म को नुकसान नहीं होना चाहिए।'

पिछले कुछ दिनों से इस बयान से कर्नाटक में विवाद खड़ा हो गया है। लोगों ने इस 9 साल पुराने बयान को लेकर सत्यराज से माफी मांगने कहा था और चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं किए जाने पर बाहुबली रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। यहां तक की 28 अप्रेल को बाहुबली 2 के विरोध में बैंगलोर बंद की घोषणा की गई थी।
बाहुबली रिलीज पर खतरा मंडराने लगा था। खुद फिल्म के डायरेक्टर राजामौली ने भी एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी थी और कहा था कि बाहुबली से कई लोग और उनकी मेहनत जुड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications