खुशनसीब हूं कि बाहुबली मिली..5 क्या 7 साल भी देता - प्रभास
बाहुबली एक्टर प्रभास साहो और एक्टिंग से जुड़ी कई बातें साझा की। जानिए क्या कहा प्रभास ने।
बाहुबली जैसी भव्य फिल्म का हिस्सा बनना वाकई बहुत बड़ी बात होती है। बाहुबली 2 के बाद प्रभास इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। उन्हें एक बाद एक बड़ी फिल्में ऑफर हो रही हैं। हर कोई अब उनकी अगली फिल्म साहो का इंतजार कर रहा है।
प्रभास ने हाल में ही एक बातचीत के दौरान कहा था कि "बाहुबली मिलना काफी सौभाग्य की बात है। ऐसी फिल्मों में सालों में एक बार बनती है। इससे भी बड़ी बात है कि एस एस राजामौली सर की टीम का हिस्सा बनना, उन्होंने जो इमेजिन किया है उसका हिस्सा बनना। "

प्रभास ने इस दौरान यहां तक कहा कि "पहले सबको लगा था कि फिल्म 2 साल में बन जाएगी लेकिन फिल्म को बनने में पांच साल लगे लेकिन अगर इसे बनने में सात साल लग जाते तो भी हम देते क्योंकि ऐसी फिल्मों कई सालों में एक बार बनती हैं।"
प्रभास इन दिनों साहो की शूटिंग की तैयारी में जुटे हुए हैं जो पूरी तरह से इस समय की फिल्म है। फिल्म के लिए प्रभास पूरी तरह तैयार हैं और एक्साइटेड भी क्योंकि लंबे समय बाद वो कोई और फिल्म करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications