बाहुबली 2 ब्लॉकबस्टर...लेकिन प्रभास ने ठुकराया 18 करोड़ का विज्ञापन ऑफर
बाहुबली एक्टर प्रभास ने 18 करोड़ के विज्ञापन को रिजेक्ट कर दिया। उनके प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।
बाहुबली 2 रिलीज हो गई। लोग अभी तक बाहुबली के फीवर से निकल नहीं पाए हैं। जाहिर है जितना बाहुबली का क्रेज है उतना ही प्रभास का भी क्रेज है। उन्हें इन दिनों एक के बाद एक फिल्में ऑफर हो रही हैं और साथ ही विज्ञापन के ऑफर की दिन रात बरसात हो रही है जिसमें आश्चर्य वाली कोई बात नहीं है।
कई ब्रैंड प्रभास को लगातार विज्ञापन के लिए ऑफर कर रहे हैं। हाल में उन्हें एक विज्ञापन के बदले 18 करोड़ का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनके प्रवक्ता ने खुद पुष्टि की उन्हें ऑफर जरूर हुआ था लेकिन फिलहाल उन्होंने मना कर दिया है।

इतने ऑफर्स के बावजूद प्रभास ने अभी तक सिर्फ एक कार कंपनी के विज्ञापन के लिए अपनी हामी भरी है। फिलहाल फिल्म की रिलीज के बाद प्रभास लंबी छुट्टी पर अमेरिका गए हुए हैं। उनके प्रवक्ता ने ये भी कहा है कि उन्हें लगातार कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन फिलहाल उन्होंने शाहो के अलावा किसी के लिए हामी नहीं भरी है।
शाहो की शूटिंग जुलाई से शुरू होगी। शाहो तीन भाषाओं में रिलीज होगी और साथ ही प्रभास के फैन्स को उनका अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications