SHOCKING : कंगना का 'बाहुबली' के साथ रोमांस..फिर बड़ा झगड़ा..आप जानते हैं ये राज?
कंगना रनौत के साथ काम कर चुके हैं बाहुबली एक्टर प्रभास, लड़ाई के बाद दोनों ने बंद की थी बातचीत..कंगना ने खोले कई राज
प्रभास की फिल्म बाहुबली रिलीज होने के बाद चारों तरफ सिर्फ इसी फिल्म का शोर है। फिल्म रिलीज को हफ्तों गुजर जाने के बाद भी लोगों पर बाहुबली फीवर इस कदर सवार है कि फिल्म हाउसफुल से नीचे जाने का नाम नहीं ले रही। जिसके चलते फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले।
[बाहुबली 2 की आंधी.. ताबड़तोड़ कमाई जारी.. भारत ही नहीं, अमेरिका भी हैरान!]
जहां एक तरफ बाहुबली फीवर जोरों पर है वहीं दूसरी तरफ लोग प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां कंगना भी प्रभास की तारीफों के पुल बांध रही हैं। यहीं नहीं कंगना ने तारीफों के साथ मजाक-मजाक में एक ऐसा राज भी खोल दिया जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

क्या आपको पता है कि कंगना ने प्रभास के साथ काम किया है। एक तेलुगू फिल्म में वे प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। चौंकाने वाली बात फिल्म नहीं है, कंगना ने बताया कि करियर के उन शुरूआती दिनों में वे दोनों बहुत झगड़ते थे। इस फिल्म के बाद दोनों में इतना झगड़ा हुआ कि दोनों ने आपस में बात करना ही बंद कर दिया था। आगे जानें कंगना और प्रभास की कहानी में अब क्या हो रहा है-


Click it and Unblock the Notifications