बाहुबली फीवर खत्म..ये रहा प्रभास का नया लुक..बिल्कुल अलग
प्रभास का साहो फिल्म का नया लुक आया है जिसमें वो बेहद अलग लग रहे हैं।
प्रभास अमेरिका से अपनी छुट्टियां बिताकर वापस आ चुके हैं। साथ ही ऐसा लग रहा है कि भले उनके फैन बाहुबली मोड से बाहर ना निकले हो लेकिन प्रभास जरूर बाहर निकल चुके हैं। दरअसल छुट्टियां बिताकर आने के बाद प्रभास पहले से काफी अलग लग रहे हैं।
[#TWIST: दंगल - बाहुबली जितना कमाई करने की सोच भी नहीं सकता - सलमान खान]
प्रभास की तस्वीर ये तस्वीर एक मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने डाली है और इसमें वो अलग हेयर स्टाइल के साथ काफी अलग लुक में भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर ये भी लग रहा है कि उन्होंने अपना काफी वजन कम किया है।

प्रभास जुलाई से अपनी अगली फिल्म साहो की शूटिंग करेंगे । प्रभास ने लगभग 5 साल बाद कोई फिल्म साइन की है। पिछले सालों से उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ बाहुबली पर था। इस वजह से उन्होंने कोई भी विज्ञापन भी करने से इंकार कर दिया।
अब प्रभास के बाद ढेर सारी स्क्रिप्ट और ऑफर हैं। खबर तो ऐसी भी आ रही है कि जल्द ही करण जौहर, एसएस राजामौली प्रभास के साथ मिलकर एक नई फिल्म बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications