'बाहुबली' एक्टर प्रभास करने जा रहे हैं शादी? करीबी सूत्रों ने किया खुलासा

Baahubali actor Prabhas Wedding: पिछले काफी दिनों से साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी पर्सनल लाइफ यानी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन अब हाल ही में प्रभास के परिवार के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि एक्टर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
साउथ सुपरस्टार प्रभास करने जा रहे हैं शादी-
अभिनेता प्रभास की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर की आंटी ने श्यामला देवी ने उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एम9न्यूज डॉट कॉम संग बातचीत कर उन्होंने कहा, 'हमारे पास दुर्गम्मा का आशीर्वाद है। ईश्वर हम सभी का अच्छे से ख्याल रखेगा, प्रभास की शादी जरूर होगी और जल्द ही होगी। हम आप सभी (मीडिया) को शादी में आमंत्रित करेंगे और जश्न भी मनाएंगे'।
इससे पहले प्रभास एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी की लोकेशन कंफर्म कर चुके हैं। एक्टर ने कहा था कि, वह तिरुपति मंदिर में शादी करेंगे। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि उनकी शादी को लेकर क्या प्लान है और वह कब करेंगे? तो एक्टर ने कहा कि, वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि वह किससे शादी करेंगे।
कौन होगी साउथ सुपरस्टार प्रभास की दुल्हनियां-
फिलहाल तो ये सवाल सबके मन में है कि आखिरकार कौन होगा प्रभास की होने वाली दुल्हन। क्योंकि अभी उन लड़की का नाम सामने आया है कि जिससे प्रभास शादी करेंगे। गौरतलब है कि कई सारी एक्ट्रेस के साथ प्रभास का नाम जुड़ चुका है।हाल ही में उनका नाम आदिपुरुष एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा गया था और खबर है कि प्रभास जल्द शादी करने जा रहे हैं। इसके अलावा मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ भी लिंकअप की खबरें आईं। जिसके बाद से फैंस उनकी शादी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
