शूटिंग के दौरान बाहुबली एक्टर नासर हुए दुर्घटना में घायल, अस्पताल में हुई सर्जरी
ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में अपनी भूमिका बिज्जलदेव के लिए मशहूर अभिनेता नासर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करते हुए घायल हो गए। उनकी चोट को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी एक सर्जरी की गई। अब वो धीरे धीरे अपनी चोट से उबर रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर, तेलंगाना पुलिस एकैडमी में अपनी अपकमिंग फिल्म स्पार्क की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ सुहासिनी मणिरत्नम, सयाजी शिंदे जैसे स्टार्स भी शूटिंग कर रहे थे।

एक अहम सीन के दौरान नासर साहब का पैर फिसल गया और वो सीढ़ियों से गिर पड़े। वो मुंह के बल गिरे जिससे कि उनकी आंख पर चोट आई है और थोड़ा खून भी बहा। इसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक फिल्म की टीम ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
हालांकि नासर के परिवार ने न्यूज़ 18 से बातचीत के दौरान बताया कि अभिनेता अब ठीक हैं। बस एक छोटी सी सर्जरी हुई है। परिवार ने फैन्स को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उनके लिए चिंता करने वाली ऐसी कोई बात नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











