TRAILER: 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म.. बाहुबली 2.. देंखे धमाकेदार ट्रेलर
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी साल 2017 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यहां देंखे ट्रेलर।
साल 2017 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली 2 का ट्रेलर आखिरकार सबके सामने आ चुका है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद शायद दर्शकों के लिए इतना इंतजार करना काफी मुश्किल होगा।
बाहुबली 2 अपनी पहली फिल्म की तरह ही धमाकेदार है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर शानदार है और कहीं ना कहीं पहली फिल्म से ज्यादा ग्रैंड होने का अहसास कराता है। फिल्म में प्रभाष, राणा डुग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रम्या कृष्णण, सत्यराज़ मुख्य किरदारों में हैं।
2015 में रिलीज बाहुबली से आगे की कहानी आपको बाहुबली 2 में देखने को मिलेगी। साथ ही मिलेगा 2 सालों से सबसे पॉपुलर सवाल का जवाब- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!
यहां देंखे बाहुबली 2 ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
