बाहुबली 2 ने जापान में पूरे किए 100 दिन, जापानी फैंस के साथ राजामौली ने शेयर किया वीडियो

बाहुबली 2 के जापान में इस 100 दिन पूरे हो गए और इस बात को लेकर फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने काफी ज्यादा खुशी व्यक्त की है। बाहुबली 2 ने रिलीज होने के बाद जमकर तहलका मचाया था और फिल्म कई दिनो तक थिएटर्स से उतरी नहीं थी। बता दें कि एस एस राजामौली कल जापान मे फिल्म की सफलता के लिए जापानी फैस से मिले और एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी डे।

बता दें कि राजामौली फिल्म के लिए मिले रिसपॉंस से काफी ज्यादा खुश है। बता दें कि बाहुबली 2 में कई बेहतरीन कलाकार आपको देखने को मिले थे जिन्म प्रभास ने बाहुबली का रोल किया था। इसके अलावा फिल्म मे अनुशष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा डग्गुबाती और राम्या कृष्णा का मुख्य रोल दिखाई दिया था।

bahubali 2, prabhas, ss rajamouli, बाहुबली 2, प्रभास, एसएस राजामौली

इसके अलावा इस फिल्म ने चायना में काफी धमाल मचाया है था और फिल्म ने इंडिया में भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बाहुबली 2 ने कमाई के मामले मे दंगल को अच्छी खासी टक्कर दी थी। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले प्रभास ने इस फिल्म के लिए काफी इंतजार किया है और फिल्म को 5 साल दिए है।

इसके बाद प्रभास ने कहा कि वो इस तरह की अब कोई फिल्म नहीं करेंगे क्योंकि उनको कई फिल्मों के ऑफर आए थे लेकिन उनको ठुकराना पड़ा था। प्रभास कि इस फिल्म के दौरान अनुष्का शेट्टी से अफेयर के किस्से भी खूब चर्चा में चल रहे थे।

प्रभास को इस फिल्म के बाद से कई ऑफर बॉलीवुड से भी आ रहे है और वो बहुत जल्द बॉलीवुड की फिल्म करने वाले है। बता दें कि इस समय प्रभास हिंदी भी सीख रहे है और काफी मेहनत कर रहे है।

फिलहाल प्रभास फिल्म साहो की शूटिंग कर रहे है और काफी ज्यादा इसके लिए बिजी चल रहे है। प्रभास की फैन फॉलोविंग इस फिल्म के बाद से काफी ज्यादा बढ़ चुकी है और वो एक अलग ही लेवल के स्टार बन चुके है।

इसके पहले साउथ इंडस्ट्री में रजनीकांत ही एक ऐस स्टार थे जिनकी फिल्में इंटरनेशनल लेवेल पर रिलीज होती थी। फिलहाल इस फिल्म के लिए एस एस राजामौली काफी ज्यादा खुश है जिसको उन्होने सोशल मीडिया में व्यक्त किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X