#Shock: रिलीज़ से पहले कैंसिल हुई बाहुबली 2....हो गई है इतनी बड़ी MISTAKE!
एस एस राजामौली की बाहुबली 2 रिलीज़ के लिए तैयार है लेकिन अब मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी है। और अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म तमिलनाडु में रिलीज़ नहीं होगी।
एस एस राजामौली की बाहुबली 2, 28 अप्रैल को रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। इसका कारण सिर्फ एक है, सब ये जानना चाहते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा है।
लेकिन फिल्म की टीम से हो गई है एक गलती जिसका भुगतान अब फिल्म की रिलीज़ झेलेगी। और फिलहाल के लिए तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज़ को रोक दिया है। पूरा मामला पैसों का है।

दरअसल, एक पार्टी को फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकार दिए गए और उसके बदले एक तय राशि डील में रखी गई। लेकिन अब दूसरी पार्टी को पैेसे नहीं मिल रहे हैं । 10 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि के साथ पैसों की अदायगी 'बाहुबली 2' की रिलीज़ से पहले करने का वादा भी किया गया था।
[#Catch: बाहुबली 2 ट्रेलर की सबसे बड़ी Mistake कोई पकड़ ही नहीं पाया!]
वहीं दूसरी पार्टी फिल्म के थिएटर राइट्स तीसरी पार्टी को बेचने की कोशिश कर रही है। फ़िल्म के ऑडियो रिलीज़ के दौरान 9 अप्रैल को ये बातचीत हुई है। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है और फिलहाल मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज़ को 18 अप्रैल तक रोक दिया है।
फैन्स फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा एक्साइटेड हैं लेकिन अब फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। और इसका कारण है दोनों फिल्मों का एक साथ रिलीज़ होना।


Click it and Unblock the Notifications