CONFIRM: भारत की दो सबसे मंहगी फिल्में.. अब नहीं होगी क्लैश.. FINAL है!

By Neeti

साल 2016 में जहां सुल्तान- रईस जैसी धमाकेदार बिग बजट फिल्में भिड़ने को तैयार है। वहीं, साल 2017 की तैयारी भी अभी से ही शुरू हो गई है। अफवाहों में था कि अगले साल ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की सीक्वल 'बाहुबली 2' और रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट 2.0' आपस में क्लैश होने वाली है। दोनों ही फिल्में गुड फ्राइडे के दिन रिलीज होने वाली थी, यानि की 14 अप्रैल 2017।

Baahubali 2 and Robot 2.0

लेकिन बता दें, यह धमाकेदार क्लैश अब नहीं होने वाला है। जी हां, बाहुबली एक्टर राणा डुग्गुबाती ने कंफर्म किया है कि ये दो बिग बजट एक साथ रिलीज नहीं हो रही हैं।

Leaked PIC: 'बाहुबली 2' का CLIMAX सीन.. होगा धमाकेदार.. फाइनल है!

राणा डुग्गुबाती ने कहा, रोबोट 2 और बाहुबली 2 जैसी दो इतनी बड़ी फिल्में भला एक साथ कैसी रिलीज हो जाएगी। वहीं, रोबोट 2 की अभी शूटिंग भी बची है। उसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन, VFX जैसे कई काम होते हैं। जिसके काफी समय लगता है।

ALERT: 'बाहुबली 2' में होगी नई एंट्री.. धमाकेदार Hint- अजय देवगन

एक्टर ने कहा- बाहुबली 2 पक्के तौर पर 14 अप्रैल 2017 को रिलीज हो रही है। जबकि रोबोट 2 के रिलीज डेट की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है। दोनों फिल्में भारत की सबसे मंहगी फिल्मों में मानी जा रही है। कोई शक नहीं कि यदि ये दो फिल्में साथ रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बता दें, रोबोट 2 सबसे मंहगी भारतीय फिल्म बनने वाली है। फिल्म का बजट 350 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, ऐसे में बाहुबली 2 से भिड़ना काफी मंहगा पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X