'बाहुबली 2' का आखिरी DHAMAKA.. रिलीज होते ही.. 1500 करोड़ है फाइनल
भारत समेत कई देशों में बॉक्स ऑफिस हिट होने के बाद अब बाहुबली 2 चीन, कोरिया, ताइवान और दक्षिण अमेरिका में भी रिलीज होने वाली है।
बाहुबली 2 सिर्फ भारत में ही नहीं.. बल्कि विश्व भर में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी और बन गई है भारत की सबसे बड़ी फिल्म। लेकिन बता दें, अभी एक आखिरी धमाका बाकी है।
[2018 में इनका होगा बॉक्स ऑफिस.. पहली फिल्म 300 करोड़.. दूसरी 400 करोड़]
अब बाहुबली 2 चीन, कोरिया, ताइवान और दक्षिण अमेरिका में भी रिलीज होने वाली है। निर्माताओं के अनुसार, इन देशों में बाहुबली को अच्छा मार्केट मिलेगा.. यहां काफी स्कोप है। फिल्म की डबिंग खत्म होने के बाद इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

कोई शक नहीं कि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर सारी उम्मीदों से परे कमाई कर रही है। फिल्म से 1000 करोड़ के लाइफलाइम कलेक्शन की उम्मीद की गई थी.. लेकिन फिल्म ने वह महज 10 दिनों में ही पार कर लिया।
जबकि चीन में भारतीय फिल्मों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए साफ है कि बाहुबली 2 का एक और धमाका होना अभी बचा ही है। हो सकता है फिल्म वहां भी 100 करोड़ की कमाई कर ले जाए। इससे पहले बाहुबली और पीके ने चीन में अच्छा कलेक्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications