BOX OFFICE पर 'बाहुबली' धमाका.. ओपनिंग के साथ 2000 करोड़ की तैयारी!
भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 अब चीन में रिलीज होने को भी तैयार है। बता दें, चीन में फिल्म 7000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी। यानि की दंगल से भी ज्यादा स्क्रीन पर, हालांकि बाहुबली 2 बजरंगी भाईजान को पीछे नहीं कर पाई। सलमान खान की फिल्म लगभग 8000 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी। कहा जा सकता है कि बजरंगी भाईजान चीन में भारत की सबसे बड़ी रिलीज थी।
'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' की ताबड़तोड़ कमाई.. सलमान को तगड़ा टार्गेट!
हालांकि कमाई में बजरंगी भाईजान दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार (6000 स्क्रीन) से कहीं पीछे रह गई थी। बाहुबली 2 चीन में 4 मई को रिलीज हो रही है। काफी उम्मीद है कि चीन में रिलीज होने के साथ ही बाहुबली धमाकेदार कमाई करेगी.. और भारत की पहली 2000 करोड़ी फिल्म बन जाएगी।

कोई शक नहीं कि चीन में बैक टू बैक बॉलीवुड फिल्मों का धमाका हो रहा है। आमिर खान की दंगल के बाद सीक्रेट सुपरस्टार.. फिर सलमान खान की बजरंगी भाईजान.. 4 अप्रैल को इरफान खान की हिंदी मीडियम.. सभी फिल्मों ने चीन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखाया है।
यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications