बहुत हुआ 'दंगल'.. अब फिर से 'बाहुबली 2' का होगा BOX OFFICE धमाका!
भारत में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' अब चीन में धमाका करने को तैयार है। जी हां, बाहुबली 2 चीन में 17 सितंबर को 4000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। बता दें, आमिर खान की फिल्म दंगल लगभग 7000 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी।
BOX OFFICE: अक्षय कुमार को धमाकेदार टक्कर देंगे अजय देवगन!
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विट किया है, "बाहुबली 2 17 सितंबर को चीन में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, साथ ही फिल्म के स्टार प्रमोशन के लिए चीन भी जाएंगे.."

इतना ही नहीं, बल्कि चीन के बाद 'बाहुबली 2' इस साल के अंत तक जापान, कोरिया और ताइवान में भी रिलीज होगी। हम्मम.. यानि की फिल्म आसानी से 2000 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। बता दें, बाहुबली 2 ने अब तक 1684 करोड़ की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications