#Kickstart: बाहुबली 2 की शानदार शुरूआत ऐसे धमाके के साथ!

बाहुबली 2 के पोस्टर सबकी उत्सुकता बढ़ा रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर की डीटेल्स के बाद अब फिल्म का प्रमोशन धमाकेदार तरीके से शुरू होने जा रहा है।

28 अप्रैल यानि कि ठीक 2 महीने बाद लोगों को पता चल जाएगा कि बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा था। लेकिन फिल्म का प्रमोशन अभी से शुरू हो चुका है। बाहुबली का प्रमोशन शुरू होने जा रहा है एक किताब के लॉन्च के साथ। और इस किताब के पोस्टर पहले ही बाहर आ चुके हैं।

ये एक डिजिटल नॉवेल होगी यानि कि ऑनलाइन लोग बाहुबली की दुनिया के बारे में पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं। आजकल जहां बच्चे बच्चे के पास भी स्मार्टफोन हैं, वहां ये प्लान शानदार तरीके से हिट हो सकता है।

bahubali-2-promotions

इस नॉवेल का नाम होगा बाहुबली - द बैटल ऑफ द बोल्ड और ये गूगल प्लेस्टोर पर मुफ्त मिलेगी। नॉवेल में बाहुबली के साथ शिवाकामी, भल्लाल देव, कटप्पा भी दिखाई देंगे। और फिल्म का ये प्रमोशन आइडिया वाकई फिल्म को काफी पब्लिसिटी दिलाएगा।
[Plan: बाहुबली के बाद इस 600 करोड़ के प्रोजेक्ट में जुट जाएंगे राजामौली!]

वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने अपनी फिल्म ट्यूबलाइट का प्रमोशन बाहुबली के बाद करने का फैसला किया है और इसका फायदा भी बाहुबली को मिलेगा। वैसे भी लोग फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं।

जानिए हाल ही में किन फिल्मों ने अपने ज़बर्दस्त प्रमोशन प्लान से खूब फायदा उठाया -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X