बाहुबली 2 फिल्म छोड़िए.. प्रीमियर इन्विटेशन कार्ड इतना रॉयल कि देखते रह जाएंगे आप
बाहुबली 2 प्रीमियर के इन्विटेशन कार्ड इतने खूबसूरत और रॉयल हैं कि आप भी देखते रह जाएंगे।
बाहुबली 2 रिलीज होने में अब बस एक दिन रह गया है और हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म इतने भव्य तरीके से बनाई गई है कि हर कोई बस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। बाहुबली भी लोगों को काफी पसंद आई थी और फिल्म ने छप्पड़ फाड़ कमाई की थी।
बाहुबली 2 के प्रीमियर के लिए स्टार्स को इन्विटेशन कार्ड भेजा गया और इतना रॉयल है कि आप समझ जाएंगे कि फिल्म कैसी होगी। वाकई इसके इन्विटेशन कार्ड्स भी बिल्कुल शाही अंदाज में बनाए गए हैं। प्रीमियर में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
[#WKKB: कल पहला शो देखकर टूट जाएगा सारे बाहुबली फैन्स का दिल! ]
बाहुबली 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों मे 9000 स्क्रीन के साथ रिलीज होगी। फिल्म कितनी शानदार कमाई करने वाली है ये फिलहाल अंदाजा लगा पाना भी थोड़ा मुश्किल है लेकिन लोगों की एक्साइटमेंट को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।
फिलहाल तो आपको अपनी एक्साइटमेंट पर काबू पाना होगा क्योंकि अभी एक दिन का वक्त है लेकिन आप फिल्म के इन्विटेशन कार्ड को देखकर जरूर आश्चर्यचकित रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











