250 फिल्में की पर 400 करोड़ कमाकर सुपरस्टार एक ने बना दिया!
बाहुबली 2 का प्री रिलीज़ इवेंट करण जौहर से लेकर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और क्रू ने अटेंड किया और इस मौके पर सबने बताया कि बाहुबली 2 कैसे बनी उनके करियर शानदार फिल्म।
बाहुबली 2 का प्री रिलीज़ इवेंट शानदार था। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में सभी सितारे इकट्ठा हुए थे और फिल्म को कैसे शानदार बनाया गया, इसकी एक झलक इवेंट में दिखी, जिसे देखकर करण जौहर तक चौंक गए।
करण जौहर की मानें तो मुगल - ए - आज़म के बाद अगर कोई फिल्म भारतीय सिनेमा को याद रखनी चाहिए वो बाहुबली है और शायद ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे शानदार फिल्म कही जाएगी।

करण जौहर ने ये भी माना कि धर्मा प्रोडक्शन्स बाहुबली से जुड़ कर इतना गर्व महसूस करता है। वहीं फिल्म में कटप्पा बने सत्यराज का कहना था कि आज तक 250 फिल्में की लेकिन दुनिया कटप्पा के नाम से ही जानती है।
सत्यराज, दीपिका पादुकोण - शाहरूख खान स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका के पिता की भूमिका में दिखे थे। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इस सवाल के जवाब पर पहले वो हंसे लेकिन फिर एक मज़ेदार जवाब दिया।
सत्यराज का कहना था कि डायरेक्टर ने यही सीन करने को कहा और प्रोड्यूसर ने इस सीन के अच्छे पैसे दिए बस इसीलिए मैंने बाहुबली को मारा। वरना आप बताइए, प्रभास जैसे इंसान को कोई क्यों मारेगा।
फिल्म का तेलुगू एल्बम लॉन्च किया जा चुका है और अब तमिल एल्बम 9 अप्रैल को चेन्नई में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद एसएस राजामौली अपने 800 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जुट जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications