बाहुबली 2 का ट्रेलर हुआ लीक..होगी कानूनी कार्रवाई
बाहुबली 2 का मलयालम ट्रेलर लीक हो गया है और मेकर्स फिल्म कानूनी कार्रवाई करेंगे।
बाहुबली 2 का ट्रेलर आज सुबह आया और सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है लेकिन इसी बीच खबर ये आ रही है कि फिल्म का मलयालम ट्रेलर लीक हो गया है। इसके पहले कि ट्रेलर को लॉन्च किया जाता फिल्म मलयालम भाषा में आ चुकी थी और इससे निराश मेकर्स अब कानूनी कार्रवाई के मूड में हैं।
[TRAILER: 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म.. बाहुबली 2.. देंखे धमाकेदार ट्रेलर]
असल में ट्रेलर को लॉन्च आज शाम को किया जाना था और सुबह में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 300 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किया गया लेकिन फिल्म का मलयालम ट्रेलर ऑनलाइन पहले ही लीक हो गई।

बाहुबली 2 के ट्रेलर का दर्शक इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिरकार सभी ट्रेलर को ऑनलाइन सुबह ही रिलीज कर दिया गया। अभी मुश्किल से तीन से चार घंटे हुए हैं और लाखों लोग सिर्फ हिंदी ट्रेलर को देख चुके हैं। इसके अलावा तेलुगु, मलयालम, में रिलीज किया गया।
अब फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ट्रेलर में कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इससे जुड़ा कुछ भी नहीं दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications