#JustIn: धमाकेदार है बाहुबली 2 का सन्डे सरप्राइज़!
जब से बाहुबली 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, फैन्स बस अब फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं। लेकिन फिल्म के एक के बाद एक धमाके जारी है। तेलुगू एल्बम लॉन्च से ठीक पहले फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़ हो चुका है
बाहुबली 2 का नया पोस्टर अचानक से सन्डे को सरप्राइज़ देने आ गया है। फिल्म का तेलुगू म्यूज़िक लॉन्च बहुत ही बड़े स्तर पर आज हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में किया जाना है और इससे पहले ही फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।
फैन्स फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा एक्साइटेड हैं लेकिन अब फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। और इसका कारण है दोनों फिल्मों का एक साथ रिलीज़ होना।

दरअसल, बाहुबली के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एसएस राजामौली ने बताया कि बाहुबली 2 की रिलीज़ से एक या दो हफ्ते पहले ही बाहुबली 1 रिलीज़ कर दी जाएगी। जिससे कि लोग दोनों फिल्मों का आनंद बैक टू बैक ले सकें।
[#Catch: बाहुबली 2 ट्रेलर की सबसे बड़ी Mistake कोई पकड़ ही नहीं पाया!]
वहीं फिल्म देखने के लिए वैसे तो कोई नहीं बचा है, लेकिन फिल्म की याद ताज़ा करने का इससे बेहतर तरीका कोई नहीं था। इसका मतलब है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।
फिल्म के प्रमोशन का ये आइडिया जिसका भी था, शानदार था। और फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि दोनों फिल्में रिलीज़ होंगी और दर्शकों को मज़ा आएगा।


Click it and Unblock the Notifications