RECORD: रिलीज से पहले ही 'बाहुबली 2' की ताबड़तोड़ कमाई.. धमाकेदार PROFIT
एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 रिलीज के पहले ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म अभी से प्रॉफिट कमा रही है।
बाहुबली 2 का क्रेज सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। सिर्फ आम दर्शक ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री बाहुबली 2 पर नजरें गड़ाए बैठी है। इसी का नतीजा है कि फिल्म रिलीज से पहले ही प्रॉफिट पर प्रॉफिट कमा रही है और कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है।
[BOX OFFICE: 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं होगी.. लेकिन ये फिल्म हिट रहेगी]
28 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म बाहुबली 2 के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स धमाकेदार दामों में बेची गई है, जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। खबर आई है कि इस बिग बजट फिल्म ने रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है। जी हां, लेकिन इससे पहले कि आप हैरान हों.. यहां हम आपको फिल्म की पूरी गणित समझाते हैं।

बाहुबली काफी बड़े बजट पर तैयार की हुई फिल्म है। निर्माता ने आगे जानकारी दी कि उनके मुताबिक़ फ़िल्म की दोनों फ्रेंचाइजी पर लगभग 450 करोड़ का खर्च आया है। बाहुबली- द बिगिनिंग 2015 में रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने दुनियाभर में क़रीब 586 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 180 करोड़ था।


Click it and Unblock the Notifications