बाहुबली का सबसे बड़ा राज़..इस बार कटप्पा नहीं..ये चौकाएंगे!
बाहुबली 2 की टीम ने हाल में ट्रेलर रिलीज के मौके पर बाहुबली 2 की टीम ने कहा था कि उन्हें बाहुबली से कुछ खास फायदा नहीं हुआ था।
बाहुबली 2 इस साल की सबसे ज्यादा बहुप्रतिक्षित फिल्म है। लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दर्शक बस यही इंतजार कर रहे कि फिल्म रिलीज हो और पता चले कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। फिल्म भी काफी शानदार होगी इसमें कोई शक नहीं है। अभी पिछले दिनों बाहुबली 2 के ट्रेलर लॉन्च पर भी फिल्म की टीम ने कहा था कि उन्हें भी उम्मीद है कि फिल्म अच्छी खासी कमाई करेगी।
लेकिन इस दौरान उन्होंने एक और बात कही थी कि बाहुबली द बिगनिंग ने भले अच्छी खासी कमाई थी लेकिन इससे कोई फायदा (profit) नहीं हुआ था। अब ये सोचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि इतनी कमाई के बाद भी फिल्म से फायदा क्यों नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि दोनों फिल्म मिलाकर बजट लगभग 450 करोड़ है। फिल्म बाहुबली द बिगनिंग की कमाई भारत और विदेशों के कलेक्शन मिलाकर 600 करोड़ से ज्यादा हुई। इसके बाद भी मेकर्स कह रहे कि फिल्म से प्रॉफिट नहीं हुआ।फिल्म ने थियेटर कलेक्शन से 250 करोड़ की कमाई की।
फिल्म से अगर 150 बजट घटा भी दिया जाए तो भी फिल्म का बजट 100 करोड़ बच जाता है। इसके अलावा 30 करोड़ की कमाई सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से हुई। सब मिलाकर 130 करोड़ का प्रॉफिट बिल्कुल । बहरहाल फिल्म से जुडी देखिए कुछ मजेदार बातें।


Click it and Unblock the Notifications