बाहुबली 2 का फिर बजा डंका..गूगल टॉप 10 फिल्मों में बनाई जगह
भले ही बाहुबली 2 रिलीज अप्रैल में रिलीज हुई हो लेकिन फिल्म का क्रेज अबतक बरकरार है और फिल्म ने सफलता के कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो अपने आप में अनोखे हैं। अब बाहुबली 2 के नाम एक और उपलब्धी जुड़ गई है।जी हां बाहुबली 2 इकलौती भारतीय फिल्म है जो गूगल टॉप 10 फिल्म में शामिल हुई है।
यहां तक कि गूगल टॉप 10 फिल्मों में बाहुबली 2 ला-ला लैंड जैसी फिल्मों को पीछे छोड़े सातवें पोजिशन पर है तो वहीं IMDB रैंक में प्रभास को छठा रैंक मिला है। इसमें कोई शक नहीं है कि बाहुबली 2 2017 की सबसे स्पेशल फिल्मों में से एक है।

बाहुबली 2 का दर्शक पिछले 2 सालों से इंतजार कर रहे थे क्योंकि हर किसी को यही जानना था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस साल दर्शकों को इस सवाल का भी मिल गया। दर्शकों को ये फिल्म इतनी अच्छी लगी कि वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 1900 करोड़ की कमाई की।
अब गूगल की ग्लोबल टॉप 10 फिल्मों में बाहुबली 2 इकलौती भारतीय फिल्म है जो शामिल हुई है।फिल्म ना सिर्फ सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई बल्कि टीवी प्रीमियर में भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड धवस्त कर दिए।


Click it and Unblock the Notifications