अब जापान में बजेगा बाहुबली का डंका..छा जाने को तैयार हैं प्रभास
2017 की अगर सबसे बड़ी और खास फिल्म की बात की जाए तो हर एक शख्स बाहुबली का नाम लेगा। आखिरकार 2 सालों से चला आ रहा दर्शकों का एक्साइटमेंट खत्म हुआ और जवाब मिल गया कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।बाहुबली जहां भी रिलीज हुई दर्शकों के खूब पसंद आई।
अब बाहुबली जापान में रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को जापान में G सर्टिफिकेट दिया गया है जो भारत के UA सर्टिफिकेट के बराबर है। फिल्म जापान में 29 दिसंबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि फिलहाल फिल्म की इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ कमा चुकी है।

इस बात की पूरी उम्मीद है कि फिल्म जापान में भी अच्छी कमाई करेगी और लोगों को पसंद भी आएगी।बाहुबली 2 एक ऐसी फिल्म है जिसकी वजह से साउथ फिल्म इंडस्ट्री को अलग पहचान मिली। फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है और देश भर में हर किसी को इस पसंद आई कि अभी भी फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हुआ है।
फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा डग्गुबाती, रामया कृष्णन, तमन्ना मुख्य करिदार में था। बाहुबली 2 में खासकर प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को पसंद की गई।


Click it and Unblock the Notifications