BOX OFFICE पर 'बाहुबली' धमाका.. सलमान खान को मिलेगा टक्कर!
भारत में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' अब चीन में धमाका करने को तैयार है। जी हां, बाहुबली 2 को चीन से सेंसर सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। फिल्म 4 मई को रिलीज होने वाली है।
कोई शक नहीं कि चीन में बैक टू बैक बॉलीवुड फिल्मों का धमाका हो रहा है। आमिर खान की दंगल के बाद सीक्रेट सुपरस्टार.. फिर सलमान खान की बजरंगी भाईजान.. 4 अप्रैल को इरफान खान की हिंदी मीडियम.. सभी फिल्मों ने चीन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। हिंदी मीडियम ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

खास बात है कि बजरंगी भाईजान ने वहां 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। देखना दिलचस्प होगा कि बाहुबली 2 यह आंकड़ा पीछे छोड़ पाती है या नहीं! भारत में तो बाहुबली 2 ने सभी को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन बाहुबली चीन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.. लिहाजा, बाहुबली 2 को लेकर भी फिलहाल संशय बना है।
यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications