बाहुबली 2 के नाम एक और कामयाबी..रोटेन टोमैटो लिस्ट में दूसरा स्थान

By Shweta

2017 की अगर सबसे बड़ी और खास फिल्म की बात की जाए तो हर एक शख्स बाहुबली का नाम लेगा। आखिरकार 2 सालों से चला आ रहा दर्शकों का एक्साइटमेंट खत्म हुआ और जवाब मिल गया कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।बाहुबली जहां भी रिलीज हुई दर्शकों के खूब पसंद आई।

आईएमडीबी लिस्ट में भी बाहुबली टॉप टेन फिल्म में शामिल हुई थी और अब "रोटेन टोमैटो बेस्ट फिल्म ऑफ द रडार 2017" में बाहुबली 2 को दूसरा स्थान मिला है। फिल्म ने 100% स्कोर के साथ दूसरे पर एंट्री ली है और फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर कुछ और नहीं हो सकती है।

baahubali-2-gets-100-percent-on-rotten-tomatoes-best-movies-off-the-radar-2017-list

इसके पहले भी बाहुबली 2 गूगल टॉप 10 फिल्मों में ला-ला लैंड जैसी फिल्मों को पीछे छोड़े सातवें पोजिशन पर शामिल हुई थी तो वहीं IMDB रैंक में प्रभास को छठा रैंक मिला था। इसमें कोई शक नहीं है कि बाहुबली 2 2017 की सबसे स्पेशल फिल्मों में से एक है।

बाहुबली 2 का दर्शक पिछले 2 सालों से इंतजार कर रहे थे क्योंकि हर किसी को यही जानना था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? 2017 में दर्शकों को इस सवाल का भी मिल गया। दर्शकों को ये फिल्म इतनी अच्छी लगी कि वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 1900 करोड़ की कमाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X