#Jhatka: बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस पर लगा ब्रेक....करोड़ों का नुकसान

बाहुबली 2 ने अभी अपने 1500 करोड़ रूपये का सफर शुरू ही किया था कि फिल्म के सफर पर ब्रेक लग गया है। और इस ब्रेक से फिल्म को करोड़ों का नुकसान हो गया है।

बाहुबली 2 रिलीज़ के बाद एक शानदार सफर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन फिल्म पर ब्रेक लग गया है। दरअसल, रिलीज़ के 10वें दिन एक शिकायत दर्ज की गई जिसके मुताबिक बाहुबली 2 खुलेआम डीवीडी बनकर बिक रही है।

वहीं पाईरेसी करके फिल्म की खराब प्रिंट कई वेबसाइट पर भी उपलब्ध है और फ्री में डाउनलोड हो रही है। और अब इस कारण फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

baahubali-2-free-download-full-movie-triggers-huge-losses

एक तरफ जहां फिल्म 1500 करोड़ की तरफ अपना पहला कदम बढ़ा रही थी, उसमें ये खबर काफी निराशाजनक है। एक छापे में 2000 डीवीडी भी बरामद हुई है। और पता नहीं ऐसी कितनी जगह फिल्म की डीवीडी उपलब्ध होगी।

ज़ाहिर सी बात है ये फिल्म के लिए काफी बड़ा झटका होगा। वैसे फिल्म को एक और झटका लगा है और वो झटका है फिल्म में मिल रही गलतियों का।

अब धीरे धीरे फिल्म का खुमार भी उतरने लगा है। लोग फिल्म के बारे में एक रिवाइंड ज़रूर मार रहे हैं और जैसे ही रिवाइंड करेंगे आपको समझ में आएगा कि वाकई ये सीक्वल थोड़ा अजीब था। क्योंकि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, ये जानने के चक्कर में आपने फिल्म के कुछ अहम सवाल मिस कर दिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X