''शानदार है बाहुबली 2.. दमदार कहानी.. HOLLYWOOD को कड़ी टक्कर..''
यूएई में बाहुबली 2 रिलीज कर दी गई है और वहां से फिल्म का पहला रिव्यू भी कर दिया गया है।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' 28 अप्रैल को भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन हर फिल्म की तरह बाहुबली 2 भी भारत में रिलीज होने से पहले यूएई में रिलीज हो चुकी है और वहां से फिल्म का पहला रिव्यू भी आ चुका है।
बाहुबली 2 धमाका.. रिलीज से पहले ही बने ताबड़तोड़ RECORDS
बाहुबली 2 का पहला रिव्यू दिया है यूएई से उमैर संधु ने। जिन्होंने फिल्म को पांच में से पांच स्टार दिये हैं साथ ही फिल्म की जमकर तारीफ की है। उनकी मानें तो बाहुबली 2 कई मायनों में हॉलीवुड को टक्कर देती है।

फिल्म के स्टारकास्ट की भी काफी तारीफ की गई है, खासकर प्रभाष, राणा डुग्गुबाती और राम्या कृष्णण की। समीक्षक ने लिखा है कि फिल्म की VFX, एडिटिंग, साउंड, सिनेमेटोग्राफी आदि सभी परफेक्ट है और आपको अपनी सीट से हिलने नहीं देगी।


Click it and Unblock the Notifications