FIRST LOOK: 'बाहुबली 2' के विलेन.. सुपर दमदार.. साथ ही, धमाकेदार कमाई शुरू!
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?.. यह जवाब जानने का क्रेज इसी से समझ सकते हैं कि लोग 'बाहुबली 2' के इंतजार में बेसब्र हैं। जी हां, फैंस फिल्म से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात भी जानना चाहते हैं। लिहाजा, आज हम लेकर आए हैं फिल्म के मुख्य विलेन.. यानि की राणा डुग्गुबाती की ताजा तस्वीर..
राजा भल्लादेव के किरदार में राणा डुग्गुबाती ने लोगों के दिलों दिमाग में गहरा छाप छोड़ा था। बहरहाल, बाहुबली 2 में उनका किरदार और भी दमदार होने वाला है। इस तस्वीर से आपको भी यकीन हो जाएगा।
BOX OFFICE: 'धोनी' धमाका.. 3 दिनों में ही 100 करोड़.. ताबड़तोड़ कलेक्शन!

वहीं, कमाई की बात करें तो बता दें, बाहुबली 2 के ओवरसीज राइट्स धमाकेदार 45 करोड़ रूपए में खरीदी गई है।
जबकि बाहुबली की राइट्स महज 11 करोड़ में बिकी थी। लेकिन फिल्म ने 55 करोड़ की कमाई कर ली थी। हम्म.. इसे कहते हैं बाहुबली क्रेज..
बता दें, बाहुबली 2 से पहले कोई भी हिंदी फिल्म के ओवरसीज राइट्स को इतने मंहगे दामों में नहीं खरीदा गया है।
इतना ही नहीं, बल्कि बाहुबली 2 की रिलीज से पहले फिल्म के हीरो प्रभाष की मोम की प्रतिमा भी मैडम तुषाद में लग जाएगी। इसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है।
नार्थ अमेरिका में बाहुबली 2 .. 1000 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। वहां, की ग्रेट इंडिया फिल्म्स ने इस टीम के साथ हाथ मिलाया है।
हाल ही में फिल्म का लोगो भी रिलीज किया गया है। बता दें, बाहुबली 2 अगले साल.. यानि की 2017 की 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म में राणा डुग्गुबाती, प्रभाष, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications






