DHAMAKA: रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की कमाई.. ब्लॉकबस्टर है फिल्म!
प्रभास और राणा डुग्गुबाती स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली 2 ने रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की कमाई कर ली है। यहां जानें कैसे.
साल 2017 में फैंस को यदि किसी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है.. तो वह है 'बाहुबली 2' का। आखिर हो भी क्यों ना.. निर्देशक ने फिल्म 'बाहुबली' पर खत्म किया था कि दर्शक उसके आगे की कहानी जानने के लिए बेसब्र हैं। फिल्म 28 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।
बहरहाल, फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि बिग बजट फिल्म बाहुबली ने रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है। जी हां, लेकिन इससे पहले कि आप हैरान हों.. यहां हम आपको फिल्म की पूरी गणित समझाते हैं।

बाहुबली काफी बड़े बजट पर तैयार की हुई फिल्म है। निर्माता ने आगे जानकारी दी कि उनके मुताबिक़ फ़िल्म की दोनों फ्रेंचाइजी पर लगभग 450 करोड़ का खर्च आया है। बाहुबली- द बिगिनिंग 2015 में रिलीज़ हुई थी और फ़िल्म ने दुनियाभर में क़रीब 586 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 180 करोड़ था।


Click it and Unblock the Notifications











