अब BOX OFFICE पर सलमान खान से भिड़ेंगे 'बाहुबली'.. ताबड़तोड़ कलेक्शन!
भारत में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली 2' अब चीन में धमाका करने को तैयार है। जी हां, बाहुबली 2 को चीन से सेंसर सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। रिलीज डेट फिलहाल फाइनल नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा।
तीन स्टार्स.. पहली बार एक साथ.. पहली झलक से ही सुपरहिट!
कोई शक नहीं कि चीन में बैक टू बैक बॉलीवुड फिल्मों का धमाका हो रहा है। आमिर खान की दंगल के बाद सीक्रेट सुपरस्टार.. फिर सलमान खान की बजरंगी भाईजान.. सभी फिल्मों ने चीन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखाया है। वहीं, 4 अप्रैल को इरफान खान की हिंदी मीडियम भी रिलीज को तैयार है।

खास बात है कि यदि बाहुबली 2 को अगले महीने तक चीन में रिलीज कर दिया जाएगा तो.. चीनी बॉक्स ऑफिस पर सलमान की बजरंगी भाईजान की भिड़ंत हो सकती है। फिलहाल बजरंगी भाईजान ने वहां 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। देखना दिलचस्प होगा कि बाहुबली 2 यह आंकड़ा पीछे छोड़ पाती है या नहीं!
यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications