BIG FIGHT: बाहुबली से टकराएंगे अमिताभ बच्चन...क्या होगा नतीजा..कल पता चल जाएगा
जहां एक तरफ कमाई में बाहुबली कमाल कर रही है वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म फैंस के दिलों पर भी राज कर रही है। ऐसे में अमिताभ बच्चन अपना जादू कैसे चला पाएंगे।
सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही फिल्म बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है। जिसके साथ ही ये भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सिर्फ यही नहीं हॉलीवुड को भी इसकी इतनी बड़ी सफलता पर हैरानी है।
[SUPER.. साथ आएंगे दो ब्लॉकबस्टर स्टार.. सुपरहिट REMAKE के साथ!]
वहीं अब ये बाहुबली का फीवर उतरने वाला है क्योंकि बाहुबली से मुकाबला करने बॉलीवुड के महा नायक आ रहे हैं। देखने वाली बात ये होगी कि महानायक अमिताभ बच्चन बाहुबली से टक्कर ले पाते हैं या नहीं।

हाल ही में बाहुबली ने आमिर और सलमान को बुरी तरह पछाड़ दिया था। वहीं अब तक जारी कमाई में बाहुबली और भी कई रिकॉर्ड कायम करने के मूड में दिख रही है। जहां एक तरफ कमाई में बाहुबली कमाल कर रही है वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म फैंस के दिलों पर भी राज कर रही है। ऐसे में अमिताभ बच्चन अपना जादू कैसे चला पाएंगे ये देखने वाली बात होगी।
कल दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं एक अमिताभ बच्चन की सरकार और दूसरी परीणिति चोपड़ा की मेरी प्यारी बिंदू। वहीं अमिताभ की सरकार से फैंस और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। आगे जानें बाहुबली को कैसे टक्कर दें पाएंगे अमिताभ बच्चन-


Click it and Unblock the Notifications











