झूठा है बाहुबली 2 का ये बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, इस हिंदी फिल्म ने सालों पहले तोड़ा
बाहुबली 2 आज अपनी सफलता के 3 साल पूरे कर चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ही नहीं, हिंदी दर्शकों का भी ऐसा दिल जीता कि ये हिंदी में भी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। फिल्म ने 512 करोड़ की कमाई हिंदी में की।
और तब से ये रिकॉर्ड कायम हो गया जो फिल्मों के लिए तोड़ना मुश्किल है। लेकिन देखा जाए तो आज के दौर में अमिताभ बच्चन की एक पुरानी फिल्म अमर अकबर एंथनी ये रिकॉर्ड तोड़ देती।

काफी समय पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर ये आंकड़े शेयर करते हुए बताया था कि अगर अमर अकबर एंथनी आज रिलीज़ होती तो कमाई के लिहाज़ से बाहुबली 2 को पीछे छोड़ देती।
दरअसल, अमर अकबर एंथनी, 1977 में रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए थे। उस समय एक टिकट का दाम लगभग 2 रूपया होता था। और लगभग 36 लाख लोगों ने ये फिल्म देखी थी।
अगर आज के टिकट का एवरेज दाम 150 रूपया भी माना जाए तो अमर अकबर एंथनी ने आज कम से कम 538 - 543 करोड़ तक की कमाई की होती तो कि ज़ाहिर सी बात है बाहुबली से ज़्यादा है।
वैसे बाहुबली ने बॉलीवुड के कई मिथक तोड़े थे और कई सीख दी थी। आप भी इन पर एक नज़र डालकर यादें ताज़ा कर लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications













