सलमान, शाहरुख, अक्षय छोड़ें.. यहां 'बाहुबली 2' की धमाकेदार कमाई जारी है!

By Neeti

एसएस राजामौली की बाहुबली ने भारतीय सिनेमा में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें आने वाले सालों में किसी भी फिल्म के लिए तोड़ पाना संभव नहीं है। 1700 करोड़ के साथ यह भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, 2017 की यह एकलौती ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

'ब्लॉकबस्टर है टॉयलेट एक प्रेम कथा.. अक्षय कुमार धमाकेदार....'

अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने बहुत बड़ी राशि में अपने राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं। जी हां, नेटफ्लिक्स ने 25.5 करोड़ में बाहुबली 2 की राइट्स खरीदी है। इस डील के साथ ही बाहुबली 192 देशों के दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

Baahubali 2

बता दें, इससे पहले दंगल की डिजिटल राइट्स 20 करोड़ में खरीदी गई थी। इतना ही नहीं, बल्कि आमिर खान ने नेटफ्लिक्स के साथ 500 करोड़ की डील भी साइन की है, जिसके तहत नेटफ्लिक्स के पास आमिर खान के फिल्मों की डिजिटल राइट्स होगी।

Recommended Video

Baahubali 2 The Conclusion gets A CERTIFICATE by Singapore Censor Board | FilmiBeat

बहरहाल, बाहुबली 2 की बात करें तो नेटफ्लिक्स पर ही नहीं.. बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी बाहुबली दंगल को पीछे कर ने वाले हैं। फिल्म अभी कई देशों में रिलीज होने वाली है.. जैसे कि चीन, कोरिया, साउथ अमेरिका। कोई शक नहीं कि फिल्म वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म जल्द ही रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X