बाहुबली 2 धमाका.. रिलीज से पहले ही बने ताबड़तोड़ RECORDS.. हैरान रह जाएंगे!
बाहुबली 2 ने रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चार रिकॉर्ड कायम कर लिये हैं। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
बाहुबली 2 इस शुक्रवार यानि की 28 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कोई शक नहीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी और कई रिकॉर्ड्स बनाएगी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिये हैं।
'बाहुबली 2' ओपनिंग डे.. तगड़ी कमाई FINAL है.. शो है हाउसफुल!
जी हां, एसएस राजामौली की इस फिल्म ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। बाहुबली ट्रेलर को तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम.. चार भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और खास बात यह है कि कई शहरों में फिल्म पहले वीकेंड तक हाउसफुल भी हो चुकी है। यानि की अगर आपने अभी तक टिकट नहीं कराया है तो काफी कम उम्मीद है कि आप फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications