DHAMAKA: 'बाहुबली 2' एडवांस बुकिंग.. सारे टिकट FULL.. सबसे तेज़.. हाउसफुल!
बाहुबली 2 की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और कई शहरों में पहले वीकेंड के सारे टिकट भी बिक चुके हैं।
2017 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली-2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन एक मिनट.. बता दें कि एडवांस शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद इस पर हाउसफुल के बोर्ड भी लग चुका है। कई शहरो में हाल ये है कि दर्शकों को एक सप्ताह बाद की टिकटें उपलब्ध हो रही हैं।
[SHOCK: ''उस सुपरस्टार ने मां के मरने पर भी छुट्टी नहीं दी.. हद है..'']
बाहुबली 2 इस शुक्रवार यानि की 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फैंस के क्रेज को समझा जा सकता है। फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना उत्साह है, यह एडवांस बुकिंग से साफ पता चलता है। पिछले सप्ताह ही सेंसर बोर्ड ने इसे सर्टिफिकेट जारी किया है। इसे यूनिवर्सल एडल्ट (यू/ए) का सर्टिफिकेट मिला है।

बुक माय शो, पेटीएम आदि पर आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों में इसके पहले वीकेंड की सारी टिकटें बिक चुकी हैं। जबकि कई जगहों पर बस खत्म होने की कगार पर ही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से क्लीयर है कि बाहुबली 2 ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है।
यहां जानें फिल्म बाहुबली 2 से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











